Surya Grahan 2024: आज सूर्य ग्रहण पर 54 साल बाद बन रहे कई दुर्लभ योग, जानिए सूतक काल का समय

Apr 08, 2024
Astro Panchang
चैत्र अमावस्या के दिन यानी की 08 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण करीब 05 घंटे 25 मिनट का होगा। वहीं इस मौके पर कई तरह के दुर्लभ योग भी बन रहे हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र माह का अमावस्या तिथि को मीन राशि और रेवती नक्षत्र में घटित होगा। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सूर्य ग्रहण के बारे में सारी जानकारी देने जा रहे हैं।
सूर्य ग्रहण पर दुर्लभ संयोग
बता दें कि 08 अप्रैल को 54 साल बाद यह सूर्य ग्रहण कई दुर्लभ संयोग लेकर आया है।
आज लगने वाला सूर्य ग्रहण 50 सालों बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होने वाला है। सूर्य ग्रहण की अवधि 05 घंटे 25 मिनट होगी।
यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और इससे पहले ऐसे दुर्लभ संयोग 1970 में बना था।
सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाएगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य के गायब होने पर धूमकेतू तारा साफ नजर आएगा।
जिन-जिन हिस्सों में यह ग्रहण देखा जा सकेगा, वहां पर सौर मंडल में मौजूद गुरु और शुक्र ग्रह भी देखे जा सकेंगे।