Vrishchik Sankranti पर Aditya Hridaya Stotra का पाठ और गर्म कपड़ों के दान से मिलेगा आरोग्य का आशीष

Nov 16, 2026
Astro Panchang
आज यानी की 16 नवंबर 2026 को वृश्चिक संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन सूर्य देव की पूजा-उपासना, अर्घ्य देने और दान देने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन श्रद्धा पूर्वक पूजा पाठ करने और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है। तो आइए जानते हैं वृश्चिक संक्रांति की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और धार्मिक मान्यता के बारे में...
तिथि और मुहूर्त
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक आज यानी की 16 नवंबर की शाम 07:48 मिनट पर सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं दोपहर 12:06 मिनट से लेकर शाम 05:27 मिनट तक संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। वहीं दोपहर 03:40 मिनट से शाम 05:27 मिनट तक महापुण्यकाल रहेगा। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका संक्रांति कहा जाता है। आज सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इसलिए आज वृश्चिक संक्रांति मनाई जा रही है।
पूजन विधि
इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 06:16 मिनट से लेकर 08:26 मिनट तक है। और फिर तांबे के लोटे में जल भरकर इसमें लाल चंदन या रोली मिलाएं। फिर सूर्य देव को पूर्व दिशा की ओर मुख करके अर्घ्य दें। इस दौरान 'ऊँ सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करें। फिर धूप-दीप और आरती जलाकर पूजा करें। वहीं गुड़ या गुड़ से बनी खीर का भोग लगाएं। इस दिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
महत्व
धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और भक्ति के साथ सूर्य देव की उपासना करने से आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है। इसलिए स्नान-दान का भी विशेष महत्व माना जाता है। वहीं इस दिन माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।
इन चीजों का करें दान
वृश्चिक संक्रांति के मौके पर तिल, गुड़, चावल, गेहूं और अन्य खाद्य पदार्थों का दान करना शुभ माना जाता है। इस महीने ठंड होने लगती है, इसलिए गरीबों और जरूरतमंदों को स्वेटर, कंबल और गर्म कपड़ों का दान करें। वहीं भूखे लोगों को भोजन कराएं और असहाय लोगों की यथासंभव मदद करें।