Kark Sankranti 2024: कर्क संक्रांति पर सूर्य पूजा का होता है विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त

Jul 16, 2024
Astro Panchang
सनातन धर्म में कर्क संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है। जब सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस तिथि को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसको कर्क संक्रांति कहा जाता है। इस साल आज यानी की 16 जुलाई 2024 को कर्क संक्रांति मनाई जा रही है।
इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि कर्क संक्रांति के मौके पर सूर्य देव उत्तरायण से दक्षिणायण हो जाते हैं। फिर मकर संक्रांति के पर्व तक दक्षिणायण ही रहते हैं। इस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। तो आइए जानते हैं कर्क संक्रांति का शुभ मुहूर्त और महत्व...
शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के मुताबिक 16 जुलाई 2024 को सुबह 11:29 मिनट पर सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ दिन पर साध्य, शुभ और रवि योग का निर्माण हो रहा है। रवि योग में सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने से जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धार्मिक महत्व