Kali Chaudas 2025: छोटी दिवाली पर नरकासुर वध की कहानी, जानें नरक चतुर्दशी पर यम पूजन का विशेष महत्व

Oct 19, 2025
Astro Panchang
आज यानी की 19 अक्तूबर को देशभर में छोटी दिवाली मनाई जा रही है। छोटी दिवाली को रूप चौदस, नरक चतुर्शी और काली चौदस के नाम से भी जानी जाती है। यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यम की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है। इसलिए इस दिन यम दीपक जलाना शुभ माना जाता है। बता दें कि काली चौदस का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से माना जाता है। तो आइए जानते हैं काली चौदस की तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में...
तिथि और मुहूर्त
छोटी दिवाली पर चतुर्दशी तिथि की शुरूआत 19 अक्तूबर 2025 की दोपहर यानी 01:51 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि की समाप्ति अगले दिन यानी की 20 अक्तूबर 2025 को दोपहर 03:44 मिनट पर हो रही है।
वहीं काली चौदस का शुभ मुहूर्त रात 11:41 मिनट से शुरू होकर 20 अक्तूबर की अर्धरात्रि 12:31 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त मां मां काली की पूजा-अर्चना की जाती है।
महत्व
नरक चतुर्दशी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसको यम चतुर्दशी भी कहा जाता है, तो कहीं रूप चौदस या रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि इस दिन को छोटी दीवाली के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद दीपक जलाते हैं और भगवान यमराज की पूजा करते हैं। जिससे कि मृत्यु और पापों का भय दूर हो। वहीं कुछ लोग इस दिन व्रत भी करते हैं और घर-परिवार में सुख-शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।