Shardiya Navratri 2024: 03 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि शुरूआत, जानिए पूजन विधि और मुहूर्त

Oct 03, 2024
Astro Panchang
हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। हर साल 4 नवरात्रि आती हैं। जिसमें दो गुप्त नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि होती हैं। इस बार 02 अक्तूबर की रात 11:13 मिनट से शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि की शुरूआत हुई है। वहीं आज यानी की 03 अक्तूबर को 01:19 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 03 अक्तूबर से नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। वहीं 12 अक्तूबर को नवरात्रि का समापन होगा।
आपको बता दें कि इस बार दुर्गा मां का आगमन और प्रस्थान दोनों ही कष्टकारी माना जा रहा है। जिस साल मां का डोली पर आगमन होता है, उस साल देश में शोक, रोग और प्राकृतिक आपदा आती हैं। वहीं मां का हाथी पर प्रस्थान अत्यधिक वर्षा का संकेत माना जाता है। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। ऐसे में आज 03 अक्तूबर को सुबह 06:07 मिनट से लेकर सुबह 09:30 मिनट तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। वहीं इसके बाद 11:37 मिनट से लेकर 12: 23 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है। ऐसे में आप इस मुहूर्त में भी कलश स्थापना कर सकती हैं।
मां शैलपुत्री