Phulera Dooj 2025: 01 मार्च को मनाया जा रहा फूलेरा दूज का पर्व, जानिए मुहूर्त और पूजन विधि

Mar 01, 2025
Astro Panchang
हर साल फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। यह बसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक माना जाता है। इस दिन से होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। वहीं फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के साथ भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा का विधान है। इस बार 01 मार्च 2025 को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं फुलेरा दूज पर पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में...
पूजा का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाया जाता है। 01 मार्च 2025 की सुबह 03:16 मिनट से द्वितीया तिथि की शुरुआत हो रही है, वहीं अगले दिन यानी की 02 फरवरी 2025 को इस तिथि की समाप्ति हो जाएगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 01 मार्च 2025 को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जा रहा है।
शुभ मुहूर्त
इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06: 47 मिनट से सुबह 11:23 मिनट तक रहेगा।