Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या पर ऐसे करें पितरों का तर्पण, जानिए मुहूर्त और पूजन विधि

Oct 02, 2024
Astro Panchang
हर साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष की शुरूआत होती है। वहीं आश्विन माह की अमावस्या पर पितृ पक्ष का समापन होता है। हिंदू धर्म में आश्विन माह की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि को हमारे पितृ पुन: पितृलोक लौट जाते हैं। इसलिए आश्विन माह की अमावस्या को इस दिन पर कुछ खास कार्य किए जाते हैं। जिससे हमारे पूर्वज यानी की पितर तृप्त होकर पितृलोक वापस जाते हैं। तो आइए जानते हैं सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपायों के बारे में...
सर्वपितृ अमावस्या का मुहूर्त
आश्विन माह की अमावस्या तिथि की शुरूआत 01 अक्तूबर को रात 09:39 मिनट पर शुरू हुई है। वहीं 02 अक्तूबर को रात 12:18 मिनट पर अमावस्या तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में 02 अक्तूबर को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जा रही है।
कुतुप मुहूर्त - सुबह 11:46 मिनट से 12:34 मिनट तक
रौहिण मुहूर्त - दोपहर 12:34 मिनट से 01:21 मिनट तक
अपराह्न काल - दोपहर 01:21 मिनट से दोपहर 03:43 मिनट तक