Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है निर्जला व्रत, जानिए पूजन विधि

Oct 24, 2024
Astro Panchang
आज यानी की 24 अक्तूबर 2024 को अहोई अष्टमी का व्रत किया जा रहा है। बता दें कि यह व्रत महिलाओं द्वारा संतानों की रक्षा और लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत करती हैं। अहोई अष्टमी की रात में महिलाएं अहोई माता की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से संतानों को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वह जीवन में तरक्की करता है। तो आइए जानते हैं अहोई अष्टमी के मौके पर शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में...
अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के मुताबिक 24 अक्टूबर को देर रात 01:18 मिनट पर कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत हुई है। वहीं अगले दिन यानी की 25 अक्तूबर की रात 01:58 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक 24 अक्तूबर को यह व्रत किया जा रहा है।
अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त - शाम 05:42 मिनट से शाम 06:59 मिनट तक
तारों को देखने के लिए का समय - शाम 06:06 मिनट तक
अहोई अष्टमी के दिन चंद्रोदय - रात्रि 11:55 मिनट तक