Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी पर इस विधि से करें श्रीराम-सीता का विवाह, खुशहाल रहेगा दांपत्य जीवन

Dec 17, 2023
Astro Panchang
सनातन धर्म में विवाह पंचमी का विशेष महत्व माना जाता है। हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार, जो भी दंपत्ति विवाह पंचमी पर भगवान राम और माता सीता का विवाह संपंन्न करवाते हैं, तो उन दंपति के वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।
कहा जाता है कि इस दिन भगवान राम और मां सीता के विवाह प्रसंग को पढ़ना व सुनना चाहिए। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल विवाह पंचमी कब मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में...
विवाह पंचमी 2023 डेट
बता दें कि मार्गशीष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल विवाह पंचमी का पर्व 17 दिसंबर को मनाया जा रहा है। पंचमी तिथि की शुरूआत 16 दिसंबर 2023 को रात 08:00 बजे हो गई। वहीं 17 दिसंबर 2023 को शाम 05:33 मिनट पर पंचमी तिथि की समाप्ति होगी।
शुभ मुहूर्त