Kumbh Sankranti 2024: 13 फरवरी को मनाई जा रही कुंभ संक्रांति, इस दिन विशेष रूप से करनी चाहिए सूर्यदेव की पूजा

Feb 13, 2024
Astro Panchang
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। फरवरी माह में ग्रहों के राजा सूर्य अपने पुत्र शनि के घर में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि की राशि कुंभ में ही सूर्य गोचर करेंगे। जब सूर्यदेव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसको संक्रांति कहा जाता है। फरवरी में जिस क्षण सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे, उस समय को कुंभ संक्रांति होगा। कुंभ संक्रांति के मौके पर पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन नदी में स्नान आदि कर सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।
कुंभ संक्रांति के बाद माघ महीने की शुरूआत होती है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान आदि कर दान-पुण्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुंभ संक्रांति कब है, इसका शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है।
कुंभ संक्रांति
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल 13 फरवरी यानी की आज के दिन सूर्यदेव दोपहर 03:54 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। यह पल सूर्य की कुंभ संक्रांति का क्षण होगा। इसलिए 13 फरवरी 2024 को कुंभ संक्रांति मनाया जाएगा।
महापुण्य काल