Vaikuntha Chaturdashi पर Manikarnika Ghat स्नान और हरि-हर पूजा से मिलेगा दोनों देवों का आशीर्वाद

Nov 23, 2026
Astro Panchang
हिंदू धर्म में वैकुंठ चतुर्दशी का विशेष महत्व होता है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर भगवान विष्णु और भोलेनाथ की एक साथ पूजा की जाती है। इस पर्व को हरि-हर मिलन का पर्व भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करने से जातकों को दोनों देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।
वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व देव दीपावली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में जगत के पालनहार भगवान श्रीविष्णु को सम्मान के सम्मान के साथ विराजमान किया जाता है। वहीं श्रीविष्णु की प्रिय तुलसी दल को महादेव को अर्पित किया जाता है और शिव के प्रिय बेलपत्र श्रीहरि को अर्पित किए जाते हैं। इस बार आज यानी की 23 नवंबर 2026 को वैकुंठ एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस पर्व की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में...
तिथि और मुहूर्त
वैदिक पंचांग के मुताबिक 23 नवंबर की सुबह 02:36 मिनट पर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरूआत हो रही है। वहीं 23 नवंबर की रात 11:42 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 23 नवंबर 2026 को वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं निशिता काल पूजा मुहूर्त रात रात 11:41 बजे से 24 नवंबर को रात 12:35 बजे तक है। वैकुंठ चतुर्दशी के मौके पर निशिता काल में भगवान विष्णु की पूजा करना फलदायी माना जाता है। वहीं सुबह के समय भोलेनाथ की पूजा की जाती है।
श्रीहरि को कैसे मिला सुदर्शन चक्र
शिव पुराण के कथा के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु पहुंचे। यहां पर श्रीहरि ने शिव की आराधना करते हुए एक हजार कमल के फूल अर्पित करने का संकल्प लिया। पूजा के दौरान जब श्रीहरि शिव को कमल के फूल चढ़ाने लगे, तो अंत में एक फूल कम पड़ गया। क्योंकि श्रीहरि को कमलनयन भी कहा जाता है, ऐसे में उन्होंने अपना संकल्प पूरा करने के लिए अपना एक नेत्र निकालकर महादेव को अर्पित करने का फैसला लिया।
भगवान विष्णु की अटूट भक्ति और श्रद्धा से महादेव बेहद प्रसन्न हुए और उन्होंने श्रीहरि को उनका नेत्र वापस कर दिया। भगवान शिव ने श्रीविष्णु को अपना शक्तिशाली अस्त्र सुदर्शन चक्र भेंट किया। तभी से भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु की युक्त आराधना की परंपरा है।
कब करें श्रीहरि और शिव की पूजा
वैकुंठ चतुर्दशी के मौके पर भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा अलग-अलग समय पर करने की परंपरा बताई गई है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना मध्यरात्रि के निशिता काल में की जाती है। वहीं भक्त श्रीहरि को कमल के फूल अर्पित करते हैं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करते हैं।
जबकि महादेव की पूजा सुबह अरुणोदय के समय की जाती है। काशी में इस मौके पर मणिकर्णिका घाट पर पवित्र स्नान की विशेष परंपरा भी निभाई जाती है।