Heramb Sankashti Chaturthi 2024: विघ्नों से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है हेरंब संकष्टी चतुर्थी का व्रत, ऐसे करें पूजा

Aug 22, 2024
Astro Panchang
हिंदू धर्म में भगवान शिव के पुत्र गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के लिए चतुर्थी तिथि शुभ मानी जाती है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को व्रत किया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक आज यानी की 22 अगस्त को हेरंब संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जा रहा है। जीवन के विघ्न से मुक्ति पाने के लिए यह व्रत किया जाता है। तो आइए जानते हैं हेरंब चतुर्थी का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में...
शुभ मुहूर्त
बता दें कि भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरूआत 22 अगस्त 2024 को दोपहर 01:46 मिनट पर हो रही है। वह अगले दिन यानी की 23 अगस्त को सुबह 10:38 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति हो रही है। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक 22 अगस्त दिन गुरुवार को हेरंब संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा।
पूजन विधि
हेरंब संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह स्नान आदि कर सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।