Hartalika Teej 2023: इन चार शुभ योगों में मनाया जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, जानिए पूजा का महत्व

Sep 18, 2023
Astro Panchang
हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं संतान प्राप्ति के लिए भी यह व्रत बेहद प्रभावशाली माना जाता है। बता दें कि इस साल 18 सितंबर 2023 को हरतालिका तीज का व्रत किया जा रहा है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज व्रत की शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में...
हरतालिका तीज 2023 पूजा मुहूर्त
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरूआत 17 सितंबर 2023 को सुबह 11:08 मिनट से हो रही है, वहीं 18 सिंतबर 2023 को दोपहर 12:39 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। उदयातिथि के मुताबिक 18 सितंबर 2023 को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। काल हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त 06:07 मिनट से 08:34 मिनट तक रहेगा।
शुभ योग
हिंदू पंचांग के मुताबिक हरतालिका तीज व्रत के दौरान 4 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। हरतालिका तीज के दिन इंद्र योग, रवि योग, चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र का निर्माण हो रहा है।
इंद्रयोग समापन: 19 सितंबर सुबह 04:24 मिनट पर