Surya Grahan 2023: मेष राषि में लगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, भूलकर भी न करें ये चीजें

Surya Grahan 2023: मेष राषि में लगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, भूलकर भी न करें ये चीजें

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानि की 20 अप्रैल को लग गया है। सूर्य ग्रहण की शुरूआत 07:04 मिनट से हुई है। वहीं इसकी समाप्ति 12:29 मिनट पर होगी। हालांकि इस सूर्य ग्रहण का असर भारत में देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।


तीन तरह के सूर्य ग्रहण 

आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण जो 20 अप्रैल को पड़ रहा है, वह काफी खास होने वाली है। क्योंकि इस बार ग्रहण के समय तीन तरह के सू्र्य ग्रहण एक साथ नजर आएंगे। वैज्ञानिकों ने इसको हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया है। हालांकि सूर्य ग्रहण एक खगोलीय़ घटना है। ऐसा हम सभी ने सुना है कि सूर्य और चंद्रमा को ग्रहण कष्ट देता है। जिसको हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता है। 


सूर्य ग्रहण का असर

20 अप्रैल को पड़ रहे साल के पहले सूर्य ग्रहण का असर सिंगापुर, फिजी, दक्षिण प्रशांत महासागर, सोलोमन, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, मलेशिया, वियतनाम, जापान, कंबोडिया, अंटार्कटिका, इंडोनेशिया, चीन, दक्षिण हिंद महासागर, अमेरिका और बरूनी आदि जगहों पर दिखाई पड़ेगा।


100 साल बाद बना ऐसा संयोग
साल का पहला सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास है। मेष राषि में 19 साल बाद ऐसा सूर्य ग्रहण लग रहा है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण हाइब्रिड होगा। बता दें कि हाइब्रिड होने के पीछे का कारण यह ग्रहण तीन रूपों आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार में दिखाई देने वाला है। यह अनोखा संयोग करीब 100 सालों में एक बार देखने को मिलता है।

न करें ये काम
ग्रहण के दौरान घर के बाहर निकलने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता है।
सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य से हानिकारक किरणें निकलती हैं। इसलिए सीधे धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
गर्भवती माताओं को ग्रहण की संपूर्ण अवधि के दौरान नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। 
सूर्य ग्रहण के समय भोजन आदि ग्रहण नहीं करना चाहिए।
ग्रहण की पूरी अवधि यानि की जब तक यह समाप्त न हो जाए, तब तक जीभ पर तुलसी का पत्ता रख भगवान का स्मरण करें।
सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद सभी लोगों को सेंधा नमक के पानी से स्नान करना चाहिए।

शेयर करें: