Chandra Grahan 2025: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल का समय

Mar 14, 2025
Astro Panchang
चंद्र ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना है, उस दौरान घटित होती है जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है। जिससे चंद्रमा की रोशनी पूरी तरह से या फिर आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाती है। हमेशा पूर्णिमा को ही चंद्र ग्रहण लगता है। इस बार 14 मार्च 2025 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। वहीं 14 मार्च को ही होली का पर्व भी मनाया जा रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन इस चंद्र ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण बहुत महत्वपूर्ण है।
कई धार्मिक मान्यताओं में चंद्र ग्रहण को नकारात्मक घटना माना जाता है। ग्रहण के दौरान राहु और केतु का प्रभाव बढ़ जाता है। जिससे जीवन में कष्ट, दुख और परेशानियां आ सकती हैं। इस वजह से ग्रहण के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को नहीं करना चाहिए। वहीं ग्रहण काल में पूजा-पाठ, हवन और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों को भी न करने की मनाही होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चंद्र ग्रहण की तारीख, समय और सूतक काल के बारे में बताने जा रहे हैं।
चंद्र ग्रहण का समय
शुरुआत- 14 मार्च, सुबह 09:29 मिनट
समाप्ति- 14 मार्च, दोपहर 03:29 मिनट