Rang Panchami 2025: 19 मार्च को मनाया जा रहा रंग पंचमी का पर्व, इस दिन राधा-कृ्ष्ण को जरूर अर्पित करें गुलाल

Mar 19, 2025
Astro Panchang
हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। रंग पंचमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित होता है। इस दिन का खास महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है कि इस दिन श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार रंग पंचमी का पर्व कब मनाया जा रहा है और रंग पंचमी का मुहूर्त, महत्व और मंत्रों के बारे में...
रंग पंचमी
हिंदू पंचांग के मुताबिक 18 मार्च की रात 10:09 मिनट पर चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरूआत होगी। वहीं यह तिथि 19 मार्च की रात 12:37 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से रंग पंचमी का पर्व 19 मार्च को मनाया जा रहा है। मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है।
रंग पंचमी का महत्व
बता दें कि रंग पंचमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी। राधा-कृष्ण की इस अद्भुत होली को देखने के लिए सभी देवी-देवता पृथ्वी पर पधारे थे। रंग पंचमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन रंगों से होली खेलने से शरीर में ऊर्जा संतुलित रहती है।