Gupt Navratri 2024: 06 जुलाई से शुरू आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पर्व, जानिए घट स्थापना का मुहूर्त और पूजन विधि

Jul 06, 2024
Astro Panchang
इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 06 जुलाई 2024 से हो रही हैं। वहीं इसका समापन 15 जुलाई 2024 को होगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरूआत होती है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों के साथ दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना करने का विधान है। बता दें कि तंत्र-मंत्र की साधना करने वाले जातकों के लिए गुप्त नवरात्रि काफी अहम मानी जाती है। तो आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि पर घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा का मुहूर्त।
घट स्थापना मुहूर्त
हर एक साल में चार नवरात्रि पड़ती हैं। जिसमें माह और आषाढ़ महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। हालांकि हर नवरात्रि में घट स्थापना का विशेष महत्व होता है। घट स्थापना करने के बाद मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की पूजा-आराधना की जाती है। 06 जुलाई 2024 को सुबह 05:27 मिनट से 10:05 मिनट तक घट स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है। इससे भक्तों को शुभ फल प्राप्त होता है। ध्यान रहे कि घट स्थापना के लिए ईशान कोण दिशा का चुनाव उत्तम माना जाता है।
गुप्त नवरात्रि डेट
प्रतिपदा तिथि 06 जुलाई 2024– मां काली
द्वितीया तिथि 07 जुलाई 2024- मां तारा