Ashadh Navratri 2025: 26 जून से शुरू हो रही आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, गोपनीय तरीके से की जाती है दस महाविद्याओं की पूजा

Jun 26, 2025
Astro Panchang
हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हर साल नवरात्रि का पर्व साल में 4 बार मनाया जाता है। जिनमें से दो प्रमुख नवरात्रि चैत्र और शारदीय हैं। जिनको बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। गुप्त नवरात्रि का महत्व विशेष इच्छाओं की पूर्ति और गुप्त सिद्धियों के लिए होता है। वहीं आषाढ़ नवरात्रि की पूजा गोपनीय तरीके से की जाती है। आषाढ़ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि इन्हीं में से एक है। तो आइए जानते हैं आषाढ़ नवरात्रि पर मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...
गुप्त नवरात्रि की शुरूआत
बता दें कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरूआत 26 जून 2025 से हो रही है। इसकी समाप्ति 04 जुलाई 2025 को होगी। इस बार गुप्त नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक है। वहीं घटस्थापना का मुहूर्त 26 जून की सुबह 05: 25 से 06:58 तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त 11:56 से 12:52 मिनट तक रहेगा।
शुभ मुहू्र्त
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त- सुबह 05:28 मिनट से सुबह 07:10 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:58 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट तक