Hast Rekha Shastra: आपकी Health और भाग्य का Life Line से सीधा Connection, जानें इसका हर मतलब

Jan 07, 2026
Astro Panchang
हस्तरेखा शास्त्र में जीवन रेखा को आयु रेखा और लाइफ लाइन भी कहा जाता है। तर्जनी उंगली और अंगूठे के बीच से शुरू होकर यह लाइन अंगूठे के निचले हिस्से को घेरते हुए कलाई की तरफ जाती है। यह जीवन रेखा व्यक्ति की जीवन शक्ति, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण जीवन घटनाओं और सेहत संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी देती है। बता दें कि जीवन रेखा जितनी ज्यादा स्पष्ट, गहरी और बिना टूटी हुई होती है, वह उतनी ही अच्छी जीवन रेखा कहलाती है।
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा कटी-फटी या फिर टूटी हुई या अस्पष्ट दिखती है, तो ऐसे व्यक्ति का जीवन संघर्षों से भरा रहता है। वहीं अगर जीवन रेखा पर आड़ी-तिरझी लकीरें दिखती हैं, तो इस तरह के व्यक्ति की सेहत कमजोर होती है। ऐसे में अगर आप भी हाथ देखना सीखना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको जीवन रेखा के संकेतों को पहचानना चाहिए।
जीवन रेखा पहचानें
पतली लाइफ लाइन - मृत्यु के समान कष्ट का संकेत
छोटी लाइफ लाइन - कम उम्र का संकेत
धंसी हुई गहरी लाइफ लाइन - अशिष्टता पूर्ण व्यवहार की ओर संकेत
टूटी हुई लाइफ लाइन - बीमारियों का संकेत