Astro Tips: हथेली पर भूलकर भी नहीं देनी चाहिए ये चीजें, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

Jul 16, 2024
Astro Panchang
ज्योतिष शास्त्र में बहुत सारे ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिनको करने की मनाही होती है। वहीं अगर जातक इन कामों को करता है, तो वह व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर हो सकता है। इन कामों को करने से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में कुछ चीजों को हथेली पर देने की मनाही होती है।
हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग भी कुछ चीजों को हथेली पर देने से मना करते थे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको हाथ में देने की गलती भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
हथेली में न दें ये चीजें
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कभी भी किसी को नमक हाथ में नहीं देना चाहिए और किसी दूसरे के घर से नमक नहीं मांगना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है। अगर आप किसी को नमक दे रहे हैं, तो आप हथेली की जगह प्लेट या कटोरी में रख कर दें। अगर आप किसी को हथेली में नमक देते हैं, तो आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
इसके साथ ही किसी व्यक्ति को हाथ में मिर्च नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि यदि आप किसी को हाथ में मिर्च देते हैं, तो आपका उस व्यक्ति के साथ झगड़ा या अनबन हो सकती है।