Palmistry Tips: हथेली की ये लकीरें खोलती हैं आपके वैवाहिक जीवन के राज, जानिए क्या कहता है हस्तशास्त्र

Mar 19, 2025
Astro Panchang
सदियों से लोगों की हस्तरेखा शास्त्र जिज्ञासा का विषय रहा है। हथेली की रेखाओं का अध्ययन करके व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, धन और वैवाहिक जीवन के बारे में कई बातें जान सकते हैं। हालांकि अक्सर लोग अपने वैवाहिक जीवन के बारे में जानने की इच्छा होती है। वैसे तो हथेली पर कई लकीरें होती हैं। इनमें से एक लकीर विवाह की लकीर होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली की कौन-सी रेखाएं आपके वैवाहिक जीवन के बारे में क्या बताती हैं।
विवाह रेखा
हथेली की छोटी उंगली के नीचे की ओर मौजूद क्षितिज रेखाएं विवाह रेखा कही जाती हैं। यह रेखाएं व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में बारे में अहम जानकारी देती हैं। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में एक से ज्यादा रेखाएं होती हैं, तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन में एक से अधिक प्रेम संबंध हो सकते हैं। लेकिन यह सभी संबंध विवाह में नहीं बदलते हैं।
विवाह रेखा जितनी ज्यादा गहरी और स्पष्ट होती है। वैवाहिक जीवन उतना ही स्थायी होता है। वहीं टूटी या बिखरी हुई विवाह रेखा वैवाहिक जीवन में अस्थिरता या विवाह में आने वाली बाधाओं की ओर संकेत देती है। अगर विवाह रेखा पर कोई छोटा गोला है तो यह वैवाहिक जीवन में किसी बीमारी या समस्या का संकेत हो सकता है।
हृदय रेखा और विवाह रेखा का संबंध