Palmistry: हथेली के इन विशेष निशानों में छिपा है Wealth और Success का राज, जानें Palmistry के गहरे अर्थ

Aug 22, 2026
Astro Panchang
हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली की बनावट, रेखाओं और निशानों को देखकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। इनके गहन अध्ययन से जातक के व्यक्तित्व, स्वभाव और आर्थिक स्थिति के बारे में पता चलता है। हथेली पर होने वाली हर एक रेखा का अपना विशेष महत्व होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली पर बने अलग-अलग निशानों से जीवन के किन पहलुओं के बारे में पता चलता है।
त्रिकोण का निशान
कई लोगों की हथेली पर त्रिभुज का निशान होता है, जिसका अलग-अलग मतलब होता है। हथेली पर जीवन रेखा और भाग्य रेखा के बीच त्रिभुज का निशान होने से जातक को यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। ऐसे जातक का जीवन भोग-विलास और ऐशो-आराम के बीच बीतता है। वहीं मंगल पर्वत के ऊपर त्रिभुज का निशान होने से जातक साहसी और पराक्रमी होता है।
जाल का निशान
कई जातकों की हथेली पर जालनुमा निशान होता है। इन जातकों का जीवन काफी संघर्षों से भरा होता है। ऐसे लोगों का करियर विशेष रूप से राजनीति में चमकता है।
स्टार का निशान
हथेली पर स्टार यानी की तारा का निशान होना भी शुभ माना जाता है। इन जातकों को भाग्य का साथ मिलता है। लेकिन अगर दोनों हथेली पर स्टार का निशान होता है, तो ऐसा अशुभ होता है। हथेली पर स्टार का निशान होने से जातक को बहुत धन-संपत्ति मिलती है। वहीं इन लोगों को सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की भी प्राप्ति होती है।