Palmistry Cross Sign: आपके Career और Love Life में रुकावट, वजह हो सकता है हथेली पर बना ये Cross Sign

Jan 23, 2026
Astro Panchang
किसी भी व्यक्ति के भविष्य को जानने के लिए ज्यातिष शास्त्र को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं सामुद्रिक शास्त्र में हाथ की रेखाओं का अहम स्थान रहा है। हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है, जोकि हथेली में रेखाओं की अच्छी-बुरी स्थिति और जातक के भाग्य और स्वभाव की ओर इशारा करती है। हस्तरेखा शास्त्र का सही से अध्ययन करने पर जातक के भविष्य के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हथेली पर रेखाओं के अलावा कई तरह के चिह्न भी बने होते हैं। यह चिह्न शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के प्रभावों वाले होते हैं। बता दें कि अशुभ प्रभाव वाले चिह्नों में से एक क्रॉस का निशान होता है। हथेली पर बना क्रॉस का चिह्न अधिकतर विपरीत फल ही देता है।
क्रॉस का निशान
अगर किसी जातक की हथेली पर शनि क्षेत्र यानी की बीच वाली उंगली के नीचे क्रॉस का निशान है और यह भाग्य रेखा को टच कर रहा है। तो ऐसे जातक को दुर्घटना से हानि होने की प्रबल संभावना रहती है। अगर सिर्फ शनि क्षेत्र पर ही क्रॉस का चिह्न है, तो यह जातक को उत्साहहीन, निराशावादी और आलसी होता है।
सूर्य क्षेत्र यानी की अनामिका उंगली के नीचे अगर क्रॉस का चिह्न होता है, तो जातक अपने जीवन में बड़ी मुश्किल से सफल होता है। अधिकतर कार्यों में जातक को असफलता प्राप्त होती है।