Mole On Palm: हथेली में इस जगह पर मौजूद तिल होते हैं सौभाग्यशाली, खूब मिलता है मान-सम्मान

Apr 20, 2024
Astro Panchang
कई लोगों के हाथों पर तिल पाया जाता है। हथेली पर कुछ जगह पर तिल बेहद शुभ माना जाता है। वहीं हथेली पर मौजूद कुछ तिल अशुभ माने जाते हैं। बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र की मदद से हथेली पर मौजूद रेखाओं, तिल और योगों से भविष्य का पता लगाया जा सकता है। अगर आपकी हथेली पर भी तिल है और आप इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली पर पाया जाने वाला कौन सा तिल शुभ होता है और कौन सा तिल अशुभ होता है।
हथेली पर मौजूद शुभ तिल
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के शनि पर्वत पर तिल पाया जाता है। वह अपने जीवन में खूब मान-सम्मान और सुख-संपत्ति बटोरता है। शनि पर्वत पर तिल व्यक्ति के सुखी जीवन को दर्शाने का काम करता है।
भाग्यशाली लोगों के गुरु पर्वत के ऊपर तिल पाया जाता है, इन लोगों के जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। बता दें कि इन जातकों का जीवन सुख-सुविधाओं से भरपूर होता है।
अनामिका उंगली पर तिल का निशान होना शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में उपलब्धि और मान-सम्मान प्राप्त होता है।