Palmistry: Career Success के लिए देखें हथेली, शादी के बाद यह रेखा आपके Future को बना सकती है शानदार

May 14, 2026
Astro Panchang
हथेली में कई रेखाएं होती हैं, जिनमें से एक ऐसी रेखा होती है, जो शादी के बाद आपका करियर चमका सकती है और आपको विदेश पहुंचा सकती है। आज इस रेखा के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह रेखा किस स्थान पर होती है और किन विशेष परिस्थितियों में यह शादी के बाद आपको सफल बना सकती है। हथेली में मौजूद चंद्र पर्वत आपके वैवाहिक जीवन और करियर के बारे में काफी कुछ जानकारियां देता है।
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर भाग्य रेखा चंद्र पर्वत की ओर झुकी हो या फिर चंद्र पर्वत की तरफ से निकलती हुई दिखे, तो समझ जाना चाहिए कि शादी के बाद आपकी किस्मत चमकेगी। इस स्थिति को विवाह के बाद करियर में सफलता मिलती है। वहीं ऐसे लोगों को विदेश जाने का भी मौका मिलता है।
अगर चंद्र पर्वत पर बाहर से अंदर की तरफ छोटी-छोटी रेखाएं आ रही हैं, तो इसका मतलब है कि आप प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। वहीं चंद्र पर्वत जितना गुलाबी और उभरा हुआ होगा। उतनी ही आपको प्रेम और वैवाहिक जीवन में सफलता प्राप्त होगी।
चंद्र पर्वत की तरफ झुकाव ली हुई भाग्य रेखा आपको विवाह के बाद सफल बनाती है। वहीं कला के क्षेत्रों में भी ऊंचाइयों पर पहुंचती है। ऐसे जातक लेखन, अभिनय और गायन के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम प्राप्त करते हैं।