Palmistry: हथेली की इस रेखा से जानें कब होगी शादी, जानिए लव होगी या अरेंज मैरिज

Sep 10, 2024
Astro Panchang
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद निशानों, पर्वतों और निशानों को देखकर व्यक्ति के स्वास्थ्य, धन, व्यक्तित्व, प्रेम और करियर आदि के बारे में जाना जाता है। रेखाओं के जरिए भविष्य की घटनाओं के बारे में पता किया जाता है। हथेली में मौजूद रेखाएं कमाल की होती हैं। जातक हथेली की रेखाओं से हर चीज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा वह भूत-भविष्य की घटनाओं के बारे में भी पता लगा सकता है।
वहीं हर व्यक्ति के मन में एक सवाल तो जरूर होता है कि उनकी शादी कब होगी और शादी लव होगी या अरेंज मैरिज होगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली में मौजूद किस रेखा को विवाह रेखा कहा जाता है और इस रेखा के जरिए शादी के बारे में कैसे पता लगाया जाता है।
कहां होती है विवाह रेखा
हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे और हृदय रेखा के ऊपर विवाह रेखा होती है। यह रेखा बाहरी भाग से अंदर की ओर जाती हुई दिखती है। जब यह रेखा गहरी और लंबी होती है, तो यह शादी की रेखा कहलाती है और यह बेहद शुभ मानी जाती है। वहीं जिन लोगों की हथेली में विवाह रेखा गहरे रंग की होती है, तो उन जातकों की लव मैरिज की अधिक संभावना रहती है।
इन जातकों को बहुत अच्छा जीवनसाथी मिलता है और यदि विवाह रेखा के पास त्रिशूल का निशान होता है। तो इसको अत्यंत शुभ माना जाता है। बताया जाता है कि ऐसे लोगों को बहुत प्यार करने वाला पार्टनर मिलता है। साथ ही ऐसे लोगों की शादी में किसी तरह के कोई समस्या नहीं आती है।