राहु के दुष्प्रभाव को कम करता है गोमेद रत्न, जानें इसके चमत्कारी फायदे

Jan 31, 2022
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशिरत्नों को सौरमंडल में मौजूद ग्रहों का अंश माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र में गोमेद रत्न का विशेष महत्व बताया गया है। गोमेद को राहु का रत्न माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, गोमेद रत्न धारण करने से राहु की स्थिति मजबूत होती है। यदि किसी जातक की कंडली में राहु की दशा खराब हो तो इसका दुष्प्रभाव कम करने के लिए गोमेद रत्न धारण करना चाहिए। हालांकि, गोमेद धारण करने से पहले ज्योतिषीय परामर्श अवश्य लेना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गोमेद रत्न किसे धारण करना चाहिए -
यदि जातक की कुंडली के केंद्र यानी कुंडली के 1, 4, 7 या 10वें भाव में राहु विराजमान हो तो गोमेद धारण करने से लाभ होता है।
यदि राहु राशि के छठवें और आठवें भाव या लग्न में स्थित हो तो गोमेद धारण करना चाहिए।
अगर राहु शुभ भावों का स्वामी हो और खुद किसी कुंडली के छठे या आठवें भाव में स्थित हो तो ऐसे लोगों का भी गोमेद धारण करना लाभदायक होता है