Palmistry: आपकी हथेली में तो नहीं ये X Sign? Palmistry में 5 जगहों पर क्रॉस का निशान लाता है दुर्भाग्य

Apr 28, 2026
Astro Panchang
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और हाथ में बने चिह्नों के जरिए जीवन के विभिन्न पक्षों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हथेली में दो रेखाओं के एक-दूसरे को काटने पर क्रॉस का निशान बनता है। जोकि अंग्रेजी के X की तरह दिखता है। हथेली के कुछ स्थानों पर यह चिह्न तो शुभ होता है लेकिन कुछ ऐसे स्थान होते हैं, जहां पर क्रॉस का निशान अनहोनी और दुर्घटनाओं की वजह बन सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हथेली के 5 ऐसे स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर क्रॉस का निशान होना अच्छा नहीं माना जाता है।
मणिबंध पर क्रॉस के निशान
हथेली और कलाई के जोड़ पर मणिबंध रेखाएं बनती हैं। यहां पर क्रॉस का निशान अच्छा नहीं माना जाता है। यहां पर बना क्रॉस का निशान बीमारियों और दुर्घटनाओं की वजह बनता है। ऐसे लोगों को बचपन से सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों को उपाय के रूप में हनुमान जी की पूजा-आराधना करनी चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
शनि पर्वत पर क्रॉस के निशान
मध्यमा अंगुली के मूल भाग में शनि पर्वत होता है। इस स्थान पर अगर क्रॉस बनता है, ऐसे जातकों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों के मान-सम्मान में हानि और कारावास जाने तक की नौबत आ सकती है। बुरे प्रभावों से बचने के लिए ऐसे लोगों को शनिदेव की आराधना करनी चाहिए। शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान नहीं करना चाहिए।
मस्तिष्क रेखा पर क्रॉस के निशान
मस्तिष्क रेखा पर अगर क्रॉस का निशान बना हो, तो जातक की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे लोगों को मानसिक तनाव रह सकता है और सिर पर चोट लगने की संभावना रहती है। ऐसे जातकों को वाहन संभालकर चलाना चाहिए। वहीं उपाय के रूप में इन लोगों को गणेश जी की आराधना करनी चाहिए। इस उपाय को करने से जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं।