Forehead Signs Analysis: जानिए कैसा माथा देता है Success, Wealth और खुशहाल Married Life

Sep 10, 2026
Astro Panchang
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और पर्वत के अलावा शरीर के अंगों की बनावट के बारे में भी काफी कुछ बताया गया है। माना जाता है कि हमारे माथे की बनावट, आकार और इस पर मौजूद रेखाएं भी जीवन के बारे में कई संकेत देती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में महिलाओं में कुछ तरह के माथे को बेहद अच्छा माना गया है। माना जाता है माखे के कुछ आकार बेहद भाग्यशाली होते हैं और यह जीवन में सुख प्राप्ति का संकेत होता है।
बता दें कि माथे पर बनने वाली रेखाएं भाग्य के बारे में आपको कई बातें बता सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक माथे की बनावट और रेखाएं हमारे जीवन से जुड़ी क्या-क्या संकेत देती हैं।
सौभाग्यशाली होती हैं ऐसी स्त्रियां
जिन महिलाओं का ललाट यानी की माथा अष्टमी के चंद्रमा के आकार का होता है, माथे पर रोएं न हों और ज्यादा चौड़ा न हो। इनको काफी सौभाग्यशाली माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में ऐसे माथे को बेहद उत्तम माना गया है। इन महिलाओं को जीवन में भाग्य का पूरा साथ मिलता है और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलता है। जिसके कारण जीवन सुखदायक बीतता है।
सौभाग्य और आरोग्य का संकेत
स्कंद पुराण के मुताबिक अगर किसी महिला का माथा आगे की तरफ झुका हुआ न हो, अष्टमी के चंद्रमा के आकार हो, रोम रहित हो और उसमें नसे न दिखाई दें तो इसको काफी अच्छा संकेत माना जाता है। तीन उंगली के बराबर चौड़े माथे को सौभाग्य का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि इस तरह का माथा महिलाओं के लिए अच्छा भाग्य और आरोग्य प्रकट करता है।