Lucky Signs on Palm: चेक करें अपनी हथेली, ये 3 Lucky Palm Signs बताते हैं कितने भाग्यशाली हैं आप

Jan 19, 2026
Astro Panchang
अक्सर आपने कई लोगों को यह कहते सुना होगा कि हमारा भविष्य हमारे हाथ में है। यह बात एकदम सच है। हस्तरेखा विज्ञान कई रेखाओं, आकृतियों, संकेतों और प्रतीकों पर ध्यान केंद्रित करता है। लेकिन हाथ ही चार रेखाएं बहुत अहम होती हैं, जिनकी मदद से व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इसलिए हस्तरेखा में हथेली की इन 4 रेखाओं को बेहद जरूरी माना जाता है। यह रेखाएं जातक के भाग्य, आयु, धन और योग्यता आदि के बारे में बताती है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली की रेखाओं और निशानों को देखकर उसके भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं हथेली में मौजूद कुछ रेखाओं और चिह्नों के जरिए आप जान सकते हैं कि अमीर बनने में भाग्य आपका साथ देगा या नहीं।
त्रिकोण का निशान
हस्तेरखा शास्त्र में हथेली पर त्रिकोण का चिह्न होना शुभ माना जाता है। हथेली में भाग्य रेखा, हेल्थ लाइन और मस्तिष्क रेखा से बनने वाला त्रिकोण का चिह्न धन कोठरी कहलाता है। लेकिन यह त्रिकोण कहीं से भी खुला नहीं होना चाहिए। त्रिकोण का हर ओर से बंद होना शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर इस तरह का त्रिभुज होता है, वह खूब पैसे कमाते हैं। लेकिन अगर त्रिकोण के अंदर क्रॉस का चिह्न हो तो ऐसे जातक का धन नष्ट हो जाता है।
कमल का निशान
अगर किसी जातक की हथेली पर कमल का चिह्न है, तो ऐसा व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। कमल को भगवान श्रीहरि विष्णु का प्रतीक माना जाता है। इसलिए हथेली पर बने कमल के चिह्न को विष्णु योग कहा जाता है। ऐसे जातक पर श्रीहरि की विशेष कृपा बरसती है। कमल का चिह्न होने पर जातक नेतृत्व और वाक पटुता में निपुण होता है। ऐसे जातक के जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती है।