Destiny Number 7 Career Prediction 2025: मूलांक 7 वालों के लिए ऐसा रहेगा साल 2025, जानिए कैसा रहेगा करियर और लव लाइफ

Jun 19, 2025
Astro Panchang
अंक ज्योतिष के हिसाब से साल 2025 में मंगल ग्रह का खास प्रभाव रहेगा। साल 2025 को जोड़ने पर 9 अंक आता है और 9 अंक का स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए साल 2025 में मिले जुले बदलाव देखने को मिलेंगे। अंक ज्योतिष की गणना की बात करें, तो मूलांक 7 वालों के लिए साल 2025 उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। जो भी लोग किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीफ को जन्मे हैं, उनका मूलांक 7 होता है।
मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु होते हैं। केतु के प्रभाव से व्यक्ति के आत्मिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ाना मिलता है। वहीं केतु वैराग्य, मोक्ष और आध्यात्म का कारक भी माना जाता है। हालांकि कभी-कभी यह लोग खुद को दुनिया से कटा हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि मूलांक 7 वालों के लिए साल 2025 कैसा रहने वाला है।
इन अंकों का रहेगा प्रभाव
इस साल आपके जीवन में 7, 9, 1, 6 और 5 अंकों का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। जिनमें से 7 अंक आपके लिए सबसे शुभ होगा और अच्छे परिणाम दिलाएगा। वहीं अंक 5 और 6 भी आपके पक्ष में होंगे। अंक 1 आपको औसत परिणाम देगा। लेकिन अंक 9 के साथ आपको कुछ खास सावधानियां रखने की जरूरत होगी। वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस साल मूलांक 7 वाले जातकों को समलता पाने के लिए जमकर मेहनत करनी होगी।
कॅरियर