Ank Jyotish 30 April: आपका Lucky Number क्या है? Numerology से जानें किनकी चमकेगी किस्मत, कौन रहेगा परेशान

Apr 30, 2026
Astro Panchang
आज यानी की 30 अप्रैल 2026 का दिन अनुशासन और गंभीरता लेकर आया है। आज का मूलांक 3 है और इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। जोकि जीवन में ज्ञान, रचनात्मकता और अनुशासन का प्रतीक होता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक आज का दिन किसी भी काम में जल्दबाजी या शॉर्टकट लेने का नहीं है। बल्कि आज का दिन पूरे मन और लगन के साथ अपने कामों पर ध्यान देने का है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक की सभी जातकों के लिए 30 अप्रैल 2026 का दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1
मूलांक 1 वाले जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। खाकर व्यापार और धन के क्षेत्र में लाभ के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और छवि मजबूत होगी। परिवार और भाइयों के साथ बातचीत करते समय धैर्य रखें।
मूलांक 2
इस मूलांक के लोग अपने विचारों और भावनाओं को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। शांत रहकर दिन बिताना लाभकारी रहेगा।
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लेकिन दूसरों को सलाह देने से बचना चाहिए। क्योंकि गलतफहमी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें। संयम और धैर्य बनाए रखने की स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है।