Numerology Remedies: बुरी नजर से हैं परेशान? अपने Lucky Number से करें ये उपाय, Life में आएगी Prosperity

Jun 04, 2026
Astro Panchang
ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रह दोष को दूर करने के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। अंक ज्योतिष भी ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा है। अंक ज्योतिष में हर मूलांक के लिए बुरी नजर यानी की नजर दोष से बचने के लिए और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए अलग-अलग उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के जीवन में लगने वाले नजरदोष से बचने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मूलांक 1
मूलांक 1 के स्वामी सू्र्य देव होते हैं। जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 1 के लोगों के ऊपर लगी बुरी नजर के दोष को दूर करने के लिए अपने ऊपर से घी के बाती को जलाकर चारों तरफ 7 बार उल्टी दिशा में घुमाएं। इससे नजरदोष कम होता है।
मूलांक 2
इस मूलांक के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 02, 11, 20 या 29 तारीख को होता है। उनका मूलांक 2 होता है। अगर इन लोगों पर नजरदोष है, तो उनको घर के किसी सदस्य की सहायता से नमक को अपने सिर से पैर तक 7 बार उल्टी दिशा में घुमाएं। फिर इस नमक को पानी में बहा देना चाहिए।
मूलांक 3
इस मूलांक के स्वामी ग्रह बृहस्पति होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो, तो उनका मूलांक 3 है। इस मूलांक के लोग अगर किसी कारण से बीमार या परेशान रहते हैं, तो उनको अपने घर के पास मंदिर में जाकर 10 मिनट तक ध्यान के मुद्रा में बैठें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।