Astrology Tips: ये 2 Birth Date महादेव को हैं सबसे प्रिय, इन लोगों पर कभी नहीं आता कोई संकट

Jun 23, 2026
Astro Panchang
अंक ज्योतिष में हमारे जन्म की तारीख सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि हमारे स्वभाव और तकदीर का आईना होती है। शास्त्रों के मुताबिक निस्वार्थ और सादगी भरा मन भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। यही कारण है कि कुछ खास मूलांक के लोग अपने गहरे स्वभाव और मासूमियत की वजह से भगवान शिव के बेहद करीब होते हैं। ऐसे में अगर आपका भी मूलांक इनमें से है, तो समझ जाइए आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन दो खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान शिव की कृपा के पात्र माने जाते हैं।
मूलांक 2
अगर किसी का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख हो होता है, तो उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का स्वामी 'चंद्रमा' ग्रह है।
जिस तरह से चंद्रमा में शीतलता होती है, वैसे ही मूलांक 2 वाले जातक भी शांत और कोमल हृदय के होते हैं। इन लोगों के मन में किसी के लिए बैर नहीं होता है।
पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया है। चंद्रमा को भगवान शिव का अनन्य भक्त माना जाता है। यही वजह है कि मूलांक 2 के लोगों पर हमेशा महादेव की कृपा बनी रहती है।