Numerology Prediction: मूलांक 8 वालों पर शनि देव की कृपा, Career-Money में होगी बंपर तरक्की

Jan 27, 2026
Astro Panchang
जब किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 08, 17 और 26 तारीख को हुआ है। तो उसका मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। वहीं शनि देव को तंत्र, न्याय, आत्मबल और आध्यात्म में वृद्धि करते हैं। यह राजनीति और नौकरी में सफलता देते हैं। शनि देव आध्यात्मिक प्रसिद्धि प्रदान करते हैं और शनि धर्म और धन दोनों देते हैं। मूलांक 8 वाले जातक शरीर से सुंदर और जीवन में सफल होते हैं।
फिल्म, पत्रकारिता, वकालत, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन और मेडिकल से जुड़े क्षेत्रों में ऊंचा मुकाम प्राप्त करते हैं। बता दें कि साल 2026 में शनि, शुक्र और चंद्रमा से प्रभावित रहेंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 8 वाले जातकों के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है।
नौकरी और करियर
साल 2026 मूलांक 8 वाले जातकों के लिए नौकरी और बिजनेस के लिए बेहतर साबित होगा। खासकर अप्रैल, मई और जुलाई में विशेष प्रोग्रेस देखने को मिलेगी। इस साल टीवी, फिल्म, टेक्निकल, मैनेजमेंट और बैंकिंग फील्ड में काम करने वाले खूब सफल होंगे। वहीं मई के बाद नौकरी के स्थान में परिवर्तन के योग हैं। बैंकिंग और मीडिया में काम करने वाले जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और अगस्त के बाद से समय काफी शानदार है। जो भी जातक नौकरी बदलना चाहते हैं, तो सितंबर का समय बेहतर है। कुल मिलाकर इस साल करियर में उन्नति के योग हैं।
स्वास्थ्य
यह साल स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा। 17 जनवरी के बाद हेल्थ में सुधार होगा। मार्च, अप्रैल और जून में थोड़ी समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीज एलर्ट रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुल मिलाकर स्वास्थ्य ठीक रहेगा।