Mulank 5 Personality: मूलांक 5 वालों की वाणी में होता है गजब का आकर्षण, बुध ग्रह देता है अपार सफलता

Aug 24, 2026
Astro Panchang
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट से उनकी आदतों, स्वभाव, भाग्यशाली रंग, करियर और नंबर आदि के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, तो इन लोगों का मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 वाले जातकों के स्वामी ग्रह बुध होते हैं।
वहीं ज्योतिष में बुध को वाणी और धन से जोड़ा जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 5 वाले जातकों का स्वभाव कैसा होता है और इन लोगों को अपने जीवन में कामयाबी पाने के लिए क्या करना चाहिए।
मूलांक 5 वालों का स्वभाव
यह जातक एक जगह टिककर नहीं बैठते हैं, इनका मन हमेशा भटकता रहता है। इस मूलांक के लोग घुमक्कड़ी होते हैं, इनको घूमना-फिरना काफी पसंद होता है।
मूलांक 5 वाले लोगों की कम्युनिकेशन स्किल काफी अच्छी होती है। इसे मूलांक के जातक अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करते हैं।