Mulank 2 Lucky Gemstone: मूलांक 2 वाले जातक करियर में सफलता के लिए पहनें ये रत्न, दिन दूनी रात चौगुनी करेंगे तरक्की

Jun 14, 2025
Astro Panchang
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मूलांक 2 वाले जातक भावनात्मक रूप से कल्पनाशील और संवेदनशील माने जाते हैं। यह जातक शांतिप्रिय और सौम्य स्वभाव के माने जाते हैं। वहीं यह दूसरे लोगों के साथ आसानी से घुलमिल जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक आसानी से आहत हो जाते हैं और छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेते हैं। ऐसे में अगर मूलांक 2 वाले लोग अपने करियर में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो उनको एक रत्न जरूर धारण करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 2 वाले जातकों को कौन सा रत्न पहनना चाहिए, जिससे उनको शुभ फल की प्राप्ति हो।
मूलांक 2 वाले पहनें ये रत्न
मूलांक 2 वाले लोगों के लिए मोती रत्न शुभ और अच्छा माना जाता है। यह रत्न चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है और भावनाओं, मन और अंतर्ज्ञान को भी कंट्रोल करता है। इस मूलांक वाले लोगों को अक्सर चिंता, भावनात्मक अस्थिरता और निर्णय लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मूलांक 2 वाले जातकों के लिए मोती सबसे अच्छा रत्न माना जाता है। यह चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है और मन, भावनाओं और अंतर्ज्ञान को नियंत्रित करता है। मूलांक 2 वाले लोगों को अक्सर भावनात्मक अस्थिरता, चिंता और निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। मोती इन समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। मोती के अलावा, मूलांक 2 वाले जातक चंद्रमा के अन्य रत्न, जैसे कि मूनस्टोन या सफेद पुखराज भी पहन सकते हैं।
ज्योतिष महत्व