Life path of number 5: ओवर कॉफिडेंस के कारण मात खा जाते हैं इस बर्थडेट के लोग

Jul 13, 2023
Astro Panchang
अंक ज्योतिष से व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। बता दें कि जन्म तारीख को जोड़कर मूलांक बनता है। उदाहरण के तौर पर किसी भी महीने की 5,14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मूलांक 5 वालों के करियर, फैमिली लाइफ, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में बताने जा रहे हैं।
दिखावटी होते हैं यह लोग
अंक शास्त्र के मुताबिक मूलांक 5 वाले लोग में दिखावटीपन ज्यादा होता है। वह जरूरत से ज्यादा शो-ऑफ करते हैं। कई बार यह इसी चक्कर में जमकर पैसा भी लुटा देते हैं। जिसके कारण इनका बजट गड़बड़ हो जाता है और भविष्य में परेशानी होती है। साथ ही यह लोग आलसी होते हैं। हालांकि अपनी चतुराई से अपने काम आसानी से बना लेते हैं।
ओवर कॉन्फिडेंस की दुकान
मूलांक 5 वाले व्यक्ति अवसरवादी होते हैं। यह लोग जरूरत से ज्यादा ओवर-कॉन्फिडेंट होते हैं। जिसके चलते कई बार इनका नुकसान भी हो जाता है।