Numerology में बेहद खास है मूलांक 3, आत्मविश्वास और ज्ञान से मिलती है बड़ी पहचान

Numerology में बेहद खास है मूलांक 3, आत्मविश्वास और ज्ञान से मिलती है बड़ी पहचान

कुछ लोग ऐसे होते हैं, वह जहां जाते हैं वहां अपनी छाप छोड़ जाते हैं। उनकी बात करने की शैली, लोगों को साथ लेकर चलने की आदत और आत्मविश्वास उनको भीड़ से अलग बना देती है। अंक ज्योतिष में मूलांक 3 वाले जातक इस कारण सबसे आकर्षक व्यक्तित्व और प्रभावशाली माना जाता है। जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी बृहस्पति ग्रह होते हैं। बृहस्पति को ज्योतिष में सम्मान, ज्ञान, नेतृत्व और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

मूलांक 3 वाले जातक स्वभाव से खुशमिजाज, आत्मविश्वावी और मिलनसार होते हैं। इन लोगों के अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा होती है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह जातक बातचीत में अच्छे माने जाते हैं और किसी भी माहौल में आसानी से घुलमिल जाते हैं। यह जातक अपनी बातों से सामने वाले को प्रभावित करते हैं।

मूलांक 3 वालों की पर्सनैलिटी

मूलांक 3 वाले जातक जन्मजात लीडर माने जाते हैं, इनको हर एक काम व्यवस्थित तरीके से करना पसंद होता है और यह चाहते हैं कि लोग इनकी बात सुनें।

इन जातकों की सोच काफी क्रिएटिव होती हैं। यह लोग नए आइडियाज में माहिर होते हैं और हर चीज को नए या अलग नजरिए से देखने की कोशिश करते हैं।

मूलांक 3 वाले जातकों को अपनी इज्जत और पहचान काफी लोकप्रिय होती है। इन लोगों को कई नजरअंदाज करे या अपमानित करे, तो यह इनके दिल पर लग जाती है।

मूलांक 3 वाले जातक बड़े सपने देखने वाले होते हैं। यह अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं और यह जातक उसके लिए मेहनत भी करते हैं।

यह जातक बाहर से काफी मजबूत होते हैं, लेकिन अंदर से काफी भावुक होते हैं। यह अपने करीबी रिश्तों को दिल से निभाते हैं।

मूलांक 3 वालों के लिए करियर

गुरु ग्रह के प्रभाव की वजह से मूलांक 3 वाले जातक उन क्षेत्रों में अधिक सफलता पाते हैं, जहां पर ज्ञान, बातचीत और नेतृत्व की कला की जरूरत होती है। इसलिए यह इनके लिए बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकते हैं। इसके अलावा राजनीति और प्रशासन, मार्केटिंग और जनसंपर्क, बिजनेस और उद्यमिता और इवेंट मैनेजमेंट में भी सफलता पाते हैं। यह लोग अपनी कला से दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं, इसलिए यह पब्लिक डीलिंग वाले कामों में जल्दी पहचान बना लेते हैं।

शेयर करें: