Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा मूलांक 2, 6, 7 और 9 वालों का भविष्यफल

Jan 08, 2025
Astro Panchang
नए साल 2025 का आगाज हो चुका है और यह साल मूलांक 9 का साल है। ऐसे में इस साल पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। सभी लोगों में यह जिज्ञासा है कि मंगल शासित यह साल कैसा रहने वाला है। बता दें कि मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, नेतृत्व और पराक्रम का कारक माना जाता है। इस साल कई राशियों की साढ़ेसाती शुरू होगी, तो वहीं कुछ राशियां साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएगी। ज्योतिष के अलावा अंक ज्योतिष भी हर व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2025 मूलांक 2, 6, 7 और 9 वाले जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मूलांक 2
बता दें कि मूलांक 2 वाले जातकों के लिए नया साल मनोबल, धन, आय, स्वास्थ्य, पराक्रम, सुख, संतान, शिक्षा, अध्ययन, दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध, नौकरी, व्यवसाय के लिए बहुत कुछ नया लेकर आने वाला है। साथ ही इस साल मूलांक 2 वाले जातकों को ध्यान रखना होगा कि भाई-बंधुओं के साथ आपके रिश्ते बिगड़ने न पाएं। पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और भवन, भूमि और वाहन से संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
मूलांक 6
मूलांक 6 वाले जातकों को लिए नए साल में करियर बहुत शानदार रहेगा। फरवरी से अप्रैल के मध्य सफलता मिलेगी और सितम्बर से नवम्बर और मई से जुलाई के बीच इन जातकों के विदेश जाने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही जून से सितंबर के बीच पदोन्नती और जॉब में बदलाव के मौके मिलेंगे। इस साल मंगल के प्रभाव से मूलांक 6 वाले जातकों में मानसिक रूप से आत्मविश्वास में अस्थिरता और उलझन में वृद्धि भी देखने को मिल सकती है। जिसके कारण फैसले लेने में दिक्कत होगी और स्वास्थ्य संबंधी जैसे नर्वस सिस्टम में कमजोरी, मूत्र रोग, फेफड़ों की समस्या, धातु क्षीणता, कफ जनित रोग, कब्ज, जुकाम, सर्दी, खांसी, और एलर्जी की समस्याएं बीच-बीच में आपको परेशान कर सकती हैं।