Numerology Analysis: मूलांक 1 और 5 वालों के लिए कैसा रहेगा यह महीना? Career और Health को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

Aug 08, 2026
Astro Panchang
ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की गणनाओं का विशेष महत्व होता है। अगस्त का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि यह महीना उनके लिए कैसा रहने वाला है। बता दें कि अंक ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक अगस्त का महीना कुछ मूलांकों के लिए नए अवसरों को लेकर आ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 1 और मूलांक 5 वाले जातकों के लिए यह महीना कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 के लिए यह महीना
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 01, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं। ऐसे में मूलांक 1 वाले जातकों के लिए अगस्त का महीना काफी बेहतरीन और शुभ रह सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आगे बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगस्त के महीने में कोई बड़ा फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
मूलांक 5 के लिए यह महीना
किसी भी महीने की 05, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। करियर के लिहाज से मूलांक 5 वालों के लिए इस महीने का पहला सप्ताह शानदार रह सकता है। कुछ लोगों को प्रोफेशनल मौके के कारण किसी दूसरे शहर में जाना पड़ सकता है। इसमें कुछ मुश्किलें तो आएंगी, लेकिन निराश न हों। क्योंकि यह बदलाव आपके भले के लिए है। आपको कुछ छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।