Malakshmi Mantra: धन प्राप्ति के लिए जरूर करें महालक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप, घर आएगी सुख-समृद्धि

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ठीक इसी तरह शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मां लक्ष्मी की पूजा करने से जातक के जीवन में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का व्रत भी किया जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मां लक्ष्मी के कुछ मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका जाप करने से जातक के जीवन में सुख-शांति आती है और जीवन में धन की कमी नहीं होती है।
मां लक्ष्मी के प्रिय मंत्र
श्री लक्ष्मी बीज मन्त्र:
ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।।
प्रार्थना मंत्र
नमस्ते सर्वगेवानां वरदासि हरे: प्रिया।