Daily Horoscope 21 October: ग्रह गोचर से बदलेंगे हालात, मेष से मीन राशि का ऐसा रहेगा दिन

Daily Horoscope 21 October: ग्रह गोचर से बदलेंगे हालात, मेष से मीन राशि का ऐसा रहेगा दिन

ज्योतिष के लिहाज से 21 अक्तूबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 21 अक्तूबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों को मेहनत का रंग दिखेगा। सफलता की राह में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। लंबे समय से अटके हुए कामों में तेजी आने से आपका उत्साह बढ़ा रहेगा। सरकारी काम पूरा हो सकता है। हालांकि ऑफिस में किसी सहकर्मी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। मन में कुछ नया करने का उत्साह बनेगा। सोच-समझकर काम करने की आदत मुश्किल समय में सही रास्ता दिखाएगी। व्यापार के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी राहत भरा समय रहने वाला है।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को छोटी सी सावधानी किसी बड़ी मुसीबत से बचा सकती है। इसलिए आज हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए। पिता के साथ चल रहा मनमुटाव बातचीत के जरिए दूर हो सकत है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वहीं ऑफिस में वरिष्ट अधिकारियों की सलाह को गंभीरता से लेना चाहिए।

कर्क राशि

आज कर्क राशि के जातकों के घर-परिवार में खुशियों की रौनक लग सकती है। मन की पुरानी चिंताएं दूर होंगी। परिवार के साथ बिताया गया समय सुकून महसूस कराएंगे। जीवनसाथी को करियर में बड़ी उपलब्धि या फिर प्रमोशन मिल सकता है। अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास और साहस से लोग प्रभावित हो सकते हैं। जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसमें क्षमता साबित करेंगे। लेकिन हर परिस्थिति में सख्त रवैया न अपनाएं। अंजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। परिवार से जुड़ा मामला मन को परेशान कर सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज किस्मत और मेहनत का अच्छा तालमेल बनता दिखाई दे रहा है। ऑफिस में सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है। लेकिन बात को ज्यादा न बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आपको अपने प्रयासों पर भरोसा रखना चाहिए।

तुला राशि

आज तुला राशि के जातकों को अपनी इच्छाओं और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। दिखावा आपके बजट को बिगाड़ सकता है। किसी भी सरकारी मामले या लेन-देन से जुड़े मामले के कारण परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए खुशखबरी और उपलब्धि का संयोग बन सकता है। लंबे समय से जिस काम के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है।व्यापार करने वाले लोगों को लाभ हो सकता है। नए वाहन की खरीददारी पर विचार बन सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामले में नई उम्मीदें मिल सकती हैं। तरक्की के रास्ते पहले से साफ नजर आ सकते हैं। आय बढ़ाने के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। राहत और प्रगति के रास्ते खुलते दिख रहे हैं। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ करना पड़ सकता है। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा हो सकता है और आपको पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन एक अच्छी शुरूआत का है। जरूरतमंदों की सहायता करने से मन को सुकून महसूस होगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अपनी बात को शांति और तर्क के साथ रखें। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिता सकेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को बजट और सेहत दोनों पर ध्यान देना चाहिए। बढ़ते खर्च आपकी आर्थिक चिंता को बढ़ा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए उच्च शिक्षा के नए मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में कोई पुरानी गलती सामने आती है, तो बहस करने की बजाय अपनी जिम्मेदारी को स्वीकारें।

शेयर करें: