Grah Gochar December: दिसंबर के महीने में कौन से ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Dec 09, 2023
Astro Panchang
साल 2023 का आखिरी महीना दिसंबर ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से काफी ज्यादा खास होने वाला है। दिसंबर के महीने में 5 बड़े ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जिसका सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक असर देखने को मिलेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से ग्रह दिसंबर माह में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
दिसंबर में यह ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन
बता दें कि साल के आखिरी महीने में दिसंबर 2023 में बुध ग्रह वक्री होंगे। फिर सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं दिसंबर के आखिरी दिन यानी की 31 दिसंबर को गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने के साथ मार्गी होंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दिसंबर में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। वहीं वृषभ, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों को इन ग्रहों के परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
वक्री होंगे बुध ग्रह
दिसंबर के महीने में बुद्धि और ज्ञान के देवता बुध ग्रह सबसे पहले राशि परिवर्तन करेंगे। 13 दिसंबर को दोपहर 12.01 बजे बुध ग्रह धनु राशि में रहते हुए वक्री हो जाएंगे। फिर बुध 28 दिसंबर तक धनु राशि में वक्री रहेंगे। बुध के व्रकी होने का फायदा सबसे ज्यादा तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों को मिलने की संभावना है।