Shukra-Ketu Yuti: सिंह राशि में शुक्र-केतु का महासंयोग, इन 5 राशियों की लगेगी Lottery

Jul 04, 2026
Astro Panchang
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल हमेशा खास अहमियत रखती है। वहीं जुलाई 2026 का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। 04 जुलाई 2026 को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सिंह राशि में पहले से केतु ग्रह विराजमान हैं। इसलिए शुक्र ग्रह के गोचर से दोनों ग्रहों की युति बन जाएगी। ज्योतिष में इसको खगोलीय घटना मानी जाती है। जिसका कई राशियों पर असर पड़ने की संभावना है। वहीं कुछ राशियों को इस गोचर का लाभ मिलेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शुक्र और केतु की युति का किन 5 राशियों को लाभ मिलेगा।
मेष राशि
शुक्र-केतु की युति मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाली है। स्टूडेंट्स जो किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल है। मेहनत का फल मिलेगा और सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे और रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होने या अधिकारियों की सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। इन जातकों के काम और व्यवहार की सराहना होगी और नए अवसर मिलेंगे।
वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इसलिए इस युति का असर इस पर भी शुभ होगा। निवेश और धन से जुड़े फैसले लाभदायक रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलने का समय है। रिश्तों पर भी अच्छी खबर मिलेगी। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। वहीं अविवाहित लोगों के लिए प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने या फिर नए रिश्ते की शुरूआत हो सकती है। वहीं घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि पर इस युति का प्रभाव सबसे ज्यादा होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे और करियर में नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी और व्यवसाय बदलने की सोच रहे लोगों के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आत्मसम्मान और नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा।