Budh Gochar 2025: बुध का गोचर इन राशियों को करेगा मालामाल, हर कार्य में मिलेगी सफलता

Jan 04, 2025
Astro Panchang
नए साल 2025 को आए बस कुछ दिन ही हुए हैं। नए साल में होने वाले ग्रह गोचर का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ेगा। नए साल के पहले सप्ताह में बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और यह धनु राशि में गोचक करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। जनवरी 2025 में पहले सप्ताह में ही बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर देंगे। 04 जनवरी 2025 को दोपहर में बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन करने से लोगों के कारोबार, करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे व बुरे प्रभाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बुध का गोचर किन राशियों के लिए फायदेमंद होने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि के पांचवें भाव में बुध गोचर करेगा। पांचवां घर प्रेम, शिक्षा और भावनाओं का प्रतीक है। बुध ग्रह तर्क के कर्क ग्रह माना जाता है। सिंह राशि के पांचवे भाव में बुध की उपस्थिति इस राशि के जातकों को कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है। वहीं इस राशि के कारोबारी अपनी बातों के जादू से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना जानते हैं। इसलिए नए साल की शुरूआत में आप कोई लाभ का भी सौदा कर सकते हैं। सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए भी यह समय काफी अनुकूल है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में सफलता कर सकेंगे। साथ ही इस राशि के जातकों को कमाई के भी नए मौके मिलेंगे। वहीं निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।
तुला राशि
बुध का यह गोचर तुला राशि के जातकों के लिए शुभ है। यह गोचर घर के वातावरण को खुशियों से भर देता है। इस दौरान तुला राशि के जातकों को छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आपके साहस में भी वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर समझदारी से बात करने से आपके बॉस भी आपसे प्रभावित होंगे। अगर आप कोई अपना काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो इस समय परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। कला और अभिनय जैसे क्षेत्रों में भी सफलता मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस दौरान इस राशि के जातकों की सामाजिक स्तर पर फेमस लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आर्थिक दृष्टि के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है।