Planet Astrology: व्यक्ति के गलत राह पर चलने के पीछे जिम्मेदार होता है यह ग्रह, जीवन में आने वाली हैं परेशानियां

May 16, 2024
Astro Panchang
शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। जब जातक की कुंडली में शनि कमजोर होता है या शनि की महादशा चल रही होती है, तो व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियां होती हैं। दरअसल, शनि 9 ग्रहों में से ऐसा ग्रह है, जो इंसान को उसके कर्मों का फल किसी न किसी रूप में जरूर देता है। शनि के प्रकोप के बारे में तो हम सभी ने सुना होगा और शनि के प्रकोप से हर व्यक्ति को डर लगता है। लेकिन व्यक्ति पर शनि का प्रकोप चल रहा है, यह कैसे पता किया जा सकता है।
तो बता दें कि शनि का प्रकोप या शनि के कमजोर होने से सबसे पहले व्यक्ति के स्वभाव में बदलाव आता है। अगर कोई व्यक्ति गलत राह पर चल रहा है और न चाहते हुए भी उसके साथ कुछ गलत होता जा रहा है। व्यक्ति अपने से बड़ों को दुखी करता है तो यह कमजोर शनि के लक्षण होते हैं। शनि के कमजोर होने से व्यक्ति गलत रास्ते पर चलने पर मजबूर हो जाता है। इसलिए हम एक गलती करते हैं और सोचते हैं कि यह किसी को पता नहीं चलेगा। ऐसा सोचते-सोचते व्यक्ति हजारों गलतियां कर बैठता है। जब व्यक्ति के पाप का घड़ा भर जाता है, तो शनि उसे कर्मों का फल देते हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि आप शनि के कमजोर होने पर उसको मजबूत बनाने का उपाय करना चाहिए।
कमजोर शनि के लक्षण
बिना बात के व्यक्ति तनाव में रहता है। किसी से बात न करना और जरूरत से अधिक क्रोध आना कमजोर शनि के पहला लक्षण होता है।
जब व्यक्ति को अपने से बड़े के सम्मान की चिंता न हो और बात-बात पर बड़ों का अपमान करें। जातक बड़ों की बात न सुने तो यह भी कमजोर शनि के लक्षण होते हैं।