सितंबर महीने में ये 5 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेंगे विशेष लाभ

Sep 14, 2021
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सितंबर माह में कई बड़े ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने वाला है। इस लिहाज से सितंबर माह बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषगणना के अनुसार, सितंबर माह में गुरु, सूर्य, राहु, केतु, शुक्र, बुध, मंगल की स्थितियों में बदलाव होगा। सबसे पहले 5 सितंबर को शुक्र अपनी ही राशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं। फिर 6 सितंबर को मंगल का प्रवेश कन्या राशि में हुआ। उसके बाद गुरु 14 सितंबर से मकर में वक्री चाल से चलना शुरू करेंगे। फिर 16 सितंबर से सूर्य कन्या में गोचर करेंगे। इसके बाद 22 सितंबर को बुध तुला में प्रवेश करेंगे और इसी राशि में 27 सितंबर से उल्टी चाल से चलेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। हालाँकि, कुछ राशियों को इससे विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं कौन सी राशियों को ग्रहों के राशि परिवर्तन से लाभ होगा -
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को सितंबर माह में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस महीने आपकी परिस्थिति में सुधार होगा और आपका मानसिक तनाव कम होगा। इस महीने आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपको अपने मित्रों से रिश्तेदारों के माध्यम से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए सितंबर महीना बेहद शुभ रहेगा। इस महीने आप जो भी कार्य शुरू करेंगे आपको उसमें सफलता प्राप्त होगी। इस महीने आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धनलाभ हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेशों का लाभ आपको इस महीने मिल सकता है। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा और आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी।