Gemstone: टाइगर रत्न धारण करने से मजबूत होते हैं ये ग्रह, जानिए कब और कैसे पहनें

Jul 31, 2024
Astro Panchang
रत्न शास्त्र में रत्नों का खास महत्व बताया गया है। रत्न शास्त्र में कई ऐसे रत्नों के बारे में बताया गया है, जिनको धारण करने से व्यक्ति की कुंडली में कमजोर ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करता है। जिंदगी के तमाम पहलुओं और उनसे जुड़ी समस्याओं के लिए अलग-अलग रत्नों के बारे में बताया गया है। कुंडली में ग्रह दोष होने पर उससे संबंधित रत्न धारण करने से व्यक्ति को राहत मिलती है।
आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे ही रत्न के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको पहनने से जीवन की तमाम परेशानियां दूर होती हैं। इस रत्न का नाम टाइगर स्टोन है। हालांकि इस रत्न को नवरत्नों में शामिल नहीं किया जाता है। लेकिन जो भी जातक नौकरी या बिजनेस में तरक्की चाहते हैं, उनको टाइगर स्टोन धारण करने की सलाह दी जाती है। तो आइए जानते हैं इस रत्न को धारण करने का नियम और फायदा...
टाइगर स्टोन पहनने के फायदे
इस रत्न के नाम की तरह ही इसमें पीले और काले रंग की धारियां होती हैं। टाइगर रत्न सबसे ज्यादा प्रभावशाली और जल्दी फल देने वाला माना जाता है। रत्न शास्त्र के मुताबिक इस रत्न को धारण करने से कुंडली में सूर्य और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और यह रत्न व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति व समृ्द्धि लाता है। वहीं मानसिक तनाव कम होता है और जातक हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।
ये लोग धारण कर सकते हैं टाइगर स्टोन