Horoscope 22 November: वृषभ और तुला राशि वालों को करियर में नए मौके, मकर व कुंभ के जातक बरतें सावधानी

Nov 22, 2026
Astro Panchang
ज्योतिष के लिहाज से 22 नवंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 22 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों को कारोबार में कभी लाभ को कई छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़ी योजनाओं में आपके द्वारा किए गए बड़े बदलाव भी फायदा दिया सकता है। परिवार के सदस्यों की सलाह आज आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में थोड़ी एक्स्ट्रा सावधानी बरतनी चाहिए। लंबे समय से अटका हुआ कोई जरूरी काम आगे बढ़ने की संभावना है। ऑफिस में सकारात्मक सोच, मेहनत और काम के प्रति समर्पण वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है।
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि के जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। घूमने-फिरने के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। जोकि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। अटके हुए कामों को गति मिलेगी और जीवनसाथी के लिए नया कारोबार या कोई स्वतंत्र काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। सेहत के मामले में सावधानी बरतें, क्योंकि पुरानी परेशानी फिर परेशान कर सकती है।
सिंह राशि
आज सिंह राशि के जातकों को सबसे ज्यादा ध्यान खर्चों पर देने की जरूरत है। अगर बजट का ध्यान नहीं रखा, तो आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई से जुड़े मानसिक दबाव में कुछ राहत मिल सकती है। जिससे वह बेहतर तरीके से अपनी तैयारी पर ध्यान दे पाएंगे।
कन्या राशि
आज इस राशि के जातकों को परिस्थितियां कुछ चुनौतीपूर्ण महसूस हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपना पसंद का काम या जिम्मेदारी न मिलने से थोड़ा निराश हो सकते हैं। हालांकि इसको अपनी क्षमता पर सवाल उठने की वजह न बनने दें। जीवनसाथी को नई नौकरी या करियर से जुड़ा अच्छा मौका मिल सकता है।
तुला राशि
इस राशि के जातक अपने सकारात्मक व्यवहार और अच्छे काम से समाज में पहचान को ज्यादा मजबूत बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अगर किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही है, तो खुलकर और प्यार से बात करके इसको दूर किया जा सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति बेहतर बनाए रखने के नए रास्ते मिल सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसको पूरा करने की दिशा में अहम प्रगति हो सकती है।
धनु राशि
आज धनु राशि के जातकों को पहले कुछ दिनों की तुलना में ज्यादा राहत और सकारात्मकता महसूस हो सकती है। ईमानदारी से अपनी कमियों को पहचानें और उनमें सुधार करने की कोशिश करें। इससे सफलता का रास्ता साफ होगा। ऑफिस में कोई आपकी छवि खराब करने या काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों के साथ-साथ कुछ जरूरी जिम्मेदारियां भी ला सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही न बरतें, वरना आपको पिताजी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो नई नौकरी के लिए आवेदन करना उपयोगी हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी की परीक्षा ले सकती हैं। घबराने या जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने की बजाय शांत रहना चाहिए। प्यार और सही मार्गदर्शन से आपके काम बन जाएंगे। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें और स्वयं काम करने की आदत आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
मीन राशि
आज मीन राशि के जातकों की मेहनत और कार्यक्षमता लोगों की नजर में आएगी। आपके काम से ऑफिस में बॉस प्रभावित हो सकते हैं और आपके सुझावों को महत्व मिल सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा उत्साह भी रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।